फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः लापता वृद्धा का पांचवें दिन तालाब में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के बेरुवा गांव से लापता वृद्धा का शव पांचवें दिन गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने आरोप से इन्कार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बेरुवा निवासी तकदीरा (75) पांच दिन पूर्व गांव में रात को जागरण सुनने गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। शनिवार शाम गांव के पूरब स्थित तालाब में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका के पुत्र अब्बास ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार रहती थी। वह आए दिन घर से लापता हो जाती थी। कुछ दिन के बाद वापस आ जातीं थीं। इसके चलते ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

उसने किसी पर आरोप लगाने से इन्कार कर पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की बात कही। मृतका के तीन पुत्र हैं। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें