फोटो-08- निर्माणाधीन भवनों की जांच करती एसडीएम स्वाती शुक्ला साथ में सीओ सिटी विनोद द्विवेदी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला ने शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बन रहे तीन भवनों को सील कर दिया हैं। इस कार्रवाई से शहर के आसपास धड़ल्ले से हो रही प्लाटिंग कर रहे ठेकेदारों में हड़कंप मच गया हैै।
नियमानुसार विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए भवनों का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। पिछले काफी समय से शहर के आसपास क्षेत्र में दलाल किसानों से स्टांप पर अनुबंध करके भूखंडों की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे है।
नियमानुसार इस तरह की प्लाटिंग अवैध है। शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को प्राधिकारी एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला ने पुलिस बल व विभागीय टीम के साथ शाहजहांपुर रोड पर तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।
एसडीएम ने बताया कि दो भवनों के मालिकों ने नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन किया था, मगर स्वीकृति मिले बिना ही निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जबकि एक भवन स्वामी की ओर से नक्शा पास कराने के लिए आवेदन तक नहीं किया गया। तीनों भवन आसपास ही हैं। इन्हें सील करके निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
होटो-09- निर्माणाधीन भवन- फोटो : HARDOI