फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः कथावाचक के मकान से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो-03- चोरी के बाद घर के बाहर फैला पड़ा सामान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर कालोनी में शनिवार रात चोरों ने कथावाचक के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर पड़ोसी की छत से घर में घुसे।
विज्ञापन

इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये के नकदी-जेवर पार करके ले गए। सुबह पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विकासनगर कालोनी निवासी राजेश शुक्ला कथावाचक हैं। उनकी पत्नी उर्मिला आशा बहू है। राजेश के मुताबिक शनिवार रात पत्नी एक प्रसव कराने के लिए महिला अस्पताल गई थी।
विज्ञापन

घर में वह, दो बेटे और बहू थी। देर रात चोर पड़ोसी की छत से चढ़कर घर में घुस आए। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी में रखा जेवर वाला डिब्बा और 80 हजार रुपये नकद चुरा लिए। सुबह तीन बजे उसकी आंख खुल गई, तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा।
उसके शोर मचाने पर बेटे और बहू जाग गए। इसके बाद चोरों की तलाश की, तो मकान से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन मकान के पास जेवर के खाली डिब्बे और बैग, दानपात्र आदि टूटा पड़ा मिला। पीड़ित ने करीब साढ़े चार लाख रुपये की चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर गली में एक मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें दो साइकिलों पर चार नकाबपोश आते दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-04- घर के बाहर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें