इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। जिस स्थान पर परिजन व पुलिस चार दिनों से मासूम को खंगालते रहे। मंगलवार सुबह उसी स्थान पर कृष्णा का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मासूम की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं मासूम के मुंह में भूसा भरा मिला है।
इससे स्पष्ट है कि हत्यारों ने मासूम का कत्ल कर शव भूसे में दबा दिया। पुलिस के सक्रिय होने पर शव को फेंक गए। फिलहाल पुलिस अभी तक मासूम की हत्या की वजह आदि बिंदुओं तक जांच कराने में नाकाम है। एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।