पुलिस टीम ने तीनों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास एक थैला मिला। इसमें तीन किलो 300 ग्राम अफीम में प्रयुक्त होने वाला डोडा, एक तमंचा व कारतूस, 22,900 रुपये मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लोनार के कंजर पुरवा निवासी रचित, विशाल उर्फ मोंटू, सांडी कस्बे के नवाबगंज निवासी अमित उर्फ छोटे बताया।
कोतवाल ने बताया कि कड़ाई से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि तीनों शातिर टप्पेबाज हैं। अब तक शाहाबाद, पाली, संडीला, लोनार में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कोतवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।