हरदोई। सरकार की ओर जिले में दो नए पुल बनने की स्वीकृति मिली है। इन दोनों पर लगभग 33 करोड़ की लागत से बनेंगे। इन पुलों के बनने से इलाके के 52 गांवों के करीब 32 हजार लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सीएम योगी का धन्यवाद दिया है।
जिले में पहला पुल शाहाबाद तहसील में बनाया जाएगा। शाहाबाद ब्लॉक के ग्राम नस्योली गोपाल से ये पुल बनना शुरू होगा, जो ठेहापुर गांव तक जाएगा। ये पुल गर्रा नदी के ऊपर बनेगा।
इस पुल की लंबाई 212.03 मीटर होगी। पुल के लिए 23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
वहीं, दूसरा पुल जिले में बेंहदर ब्लॉक के ग्राम कंजौरा से एक पुल बनाया जाएगा, जो नौसहारा घाट तक बनेगा। ये पुल सई नदी के ऊपर बनाया जाएगा। पुल की लंबाई 116 मीटर होगी। पुल के लिए 980 लाख रुपश्े की स्वीकृति की गई है। इन पुलों के बनने से इलाके के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।