हरदोई। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मलेरिया विभाग की टीम ने बुधवार को 109 मरीजों की एलाइजा जांच की। इनमें आठ डेंगू के मरीज मिले।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में मोहल्लों को में रोजाना टीम भेजकर जांच की जा रही है। मंगलवार शाम तक टीम ने 109 मरीजों की एलाइजा जांच की। इसमें आठ डेंगू के मरीज मिले हैं।
इधर टीम ने शहर के अब्दुलपुरवा, न्यू सिविल लाइन, पंजाबी कालोनी, सराय थोक, आजाद नगर मोहल्ले में भ्रमण कर सोर्स रिडक्सन एवं मच्छर रोधी औषधि का छिड़काव किया।
टीम ने 679 घरों में सोर्स रिडक्सन का कार्य किया। इनमें पांच घरों के अंदर मच्छर का लार्वा मिलने पर इनके मालिकों को चेतावनी नोटिस भी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त मलेरिया की 497 जांच के सापेक्ष दो रोगी मिले हैं।