फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना: युवक को गिरफ्तार करने पर भड़के लोग, अफसरों के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा

Thu, 28 Jul 2022 08:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अरवल थाना क्षेत्र में रामनगर गांव के युवक को पुलिस थाने ले लाई थी। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए और थाने में ही धरना देने लगे। इस मामले की जानकारी पर अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और तब पुलिस ने युवक को छोड़ा। 
विज्ञापन
अरवल थाने के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू दशहरी गुट के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर में रामनगर गांव के एक युवक को बुधवार रात अरवल पुलिस घर से हिरासत में लेकर आ गई। मामले की जानकारी होने पर गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर युवक को निर्दोष बताकर उसे छोड़ने की मांग की। पुलिस के न छोड़ने पर भाकियू कार्यकर्ता थाने में धरने बैठ गए। मामले की जानकारी पर अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, तब पुलिस ने युवक को छोड़ा। 

विज्ञापन

रामनगर गांव निवासी राहुल को बुधवार की रात अरवल पुलिस हिरासत में थाने लेकर आ गई। युवक की मां मंजू का आरोप था कि एक सिपाही ने बेटे के साथ मारपीट कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजने की धमकी देकर पैसे की मांग की। उसने इसकी सूचना भाकियू दशहरी गुट के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को दी। गुरुवार सुबह वह युवक को छुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। 

विज्ञापन

यहां पर उन्होंने एसओ छोटेलाल से युवक को निर्दोष बताकर छोड़ने की बात कही। एसओ ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता अधिकारियों से शिकायत कर थाने में धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर भाकियू कार्यकर्ता युवक को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें