फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
फोटो-26- मृतक पुत्ती लाल की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। कस्बे में सेंट थेरेसा बाईपास पर मंगलवार रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मऊचैना गांव निवासी पुत्तीलाल (38) मजदूर था। वह संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार देर रात वह फैक्टरी से काम करके बाइक से घर जा रहा था।
रास्ते में इमलियाबाग के पास सेंट थेरेसा बाईपास पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को जेब में मिले आधार कार्ड पर लिखे पते पर परिजनों को जानकारी दी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे, दो बेटियां हैं। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें