फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शनिवार देर शाम साइकिल सवार वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव लक्ष्मनपुरवा निवासी राधेश्याम मिश्रा (65) खेेती करते थे। शनिवार देर शाम वह साइकिल से गेहूं पिसवाने के लिए नयागांव स्थित कारखाने पर जा रहे थे। गांव के बाहर कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे से आए कार चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। नशे में होने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन राधेश्याम को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो विनय व प्रदीप दो बेटे हैैं। घटना से परिजनों मे कोहराम मचा है।
एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि कार चालक के नशे में होने से हादसा हुआ है। चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर में मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें