फोटो-06- जीआईसी में गोष्ठी में बोलते एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में बच्चा चोरी की अफवाह रोकने के लिए एसपी ने कमर कस ली है। शनिवार को वह जीआईसी पहुंचे। यहां छात्रों को बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर जागरूक किया। एसपी ने बच्चा चोरी की सूचना तत्काल डायल 112 पर पुलिस को देने की बात कही।
एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि बच्चा चोरी सिर्फ अफवाह है। अराजकतत्व अफवाह फैलाकर आम जनमानस को भ्रमित कर रहे हैं। विगत दिनों देहात कोतवाली और बघौली थाना क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाह में पिटाई की घटनाएं सामने आई थीं।
जिसको लेकर गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को पुलिस जागरुक कर रही है। कहा कि, अफवाह में किसी अंजान व्यक्ति की पिटाई न करें। ऐसे में अगर किसी ने कानून हाथ में लेकर घटना की तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ऐसी घटनाएं रोकने के लिए आम जनमानस को जागरुक होने की जरूरत है। गांव में अगर कोई अंजान व्यक्ति दिखे तो डायल 112 पर सूचना दें। अफवाह फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।