फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सात मार्गों पर बस संचालन करने की मिली मंजूरी

विज्ञापन
फोटो-14- रोडवेज बस स्टेशन। फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रोडवेज डिपो में बसों की कमी पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र की बसों को अनुबंध पर चलाने की तैयारी है। इसके लिए जिले में सात रूटों पर निजी क्षेत्र की अनुबंधित बसों को चलाने की अनुमति मिल गई है। विभाग ने इन रूटों के लिए 21 बसों का अनुबंध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनवरी में इन रूटों पर अनुबंधित बसों के फर्राटा भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक जिले से 31 रूटों पर निजी क्षेत्र से बसें अनुबंधित कर चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें परिवहन विभाग मुख्यालय से सिर्फ सात रूटों को मंजूरी दी है। अन्य रूटों को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।
जिन रूटों के लिए मंजूरी मिली है। वहां पर निजी क्षेत्र की बसों का अनुबंध करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार अनुबंध प्रक्रिया 50 से 60 दिनों में पूरी हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में अनुबंधित बसों के जनवरी से चलने की संभावना है।
विज्ञापन

इन रूटों को मिली मंजूरी
हरदोई- कन्नौज-इटावा
हरदोई- कन्नौज- औरैया
हरदोई- सांडी- बिलग्राम- कन्नौज कानपुर
हरदोई- शाहजहांपुर-बरेली
हरदोई- पिहानी-जेबीगंज-मोहम्मदी- गोला
हरदोई- गोपामऊ-महौली, सीतापुर- लखनऊ
हरदोई- सांडी- हरपालपुर- फर्रुखाबाद
एसी बसों के लिए लंबित प्रस्ताव
जिला मुख्यालय से आगरा-जयपुर-कोटा, बरेली-देहरादून, कानपुर-वाराणसी, प्रयागराज-लखनऊ, बरेली-मुरादाबाद, हरिद्वार, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर-बरेली- टनकपुर, फर्रुखाबाद-कौशांबी के लिए एसी बसों को निजी क्षेत्र से अनुबंधित कर चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को विभागीय मुख्यालय से मंजूरी अभी तक नहीं मिल सकी है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नहीं मिल सकी मंजूरी
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए सुहाने सफर के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था उसे मंजूरी नहीं मिल सकी है। विभाग की ओर से मंसूरनगर सहादतनगर-हरदोई-मैगलगंज लखीमपुर, राभा-हरदोई-पिहानी-जहानीखेड़ा, मैगलगंज-लखीमपुर, अमतलिया- हरदोई गांव बरगावां, परसापुर-सांडी- हरदोई, महितापुर सांडी-वजीरगंज-हरदोई, कुतुबनगर-हरदोई-बड़ागांव, बेडीजोर-हरपालपुर-सांडी-हरदोई, दहेलिया-हरपालपुर-फर्रुखाबाद, घटवासा-पलिय, हरदोई, मलौथा, हरदोई- टडियावां-गोपालपुर आदि रूट पर अनुबंध कर बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। (संवाद)
वर्जन
सात रूटों के लिए मंजूरी मिली है। इनके लिए निजी क्षेत्र से 21 बसों को अनुबंधित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनवरी से बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। अन्य प्रस्तावों के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।- अपराजित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें