फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुरवा निवासी रिजवाना (14) को शनिवार शाम घर से बाहर जाने पर उसकी मां ने डांट दिया। गुस्से में वह कमरे में गई और जहर खा लिया। उसे कुछ देर बाद उल्टियां आने लगी, मां अंदर पहुंची तो रिजवाना बेहोशी की हालत में पड़ी थी।
यह देख उसकी मां ने शोर मचाया, तो अन्य परिजन आ गए। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोनार कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें