फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सात घंटे सीमा विवाद में उलझी रही हरदोई और सीतापुर पुलिस, पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। हरदोई सीतापुर जनपद की सीमा पर हथियाघाट पुल के नीचे गोमती नदी में मंगलवार सुबह शव पड़ा मिला। जानकारी पर सीतापुर और हरदोई जनपद की पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लगभग सात घंटे तक चले सीमा विवाद के बाद सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कटिघरा गांव के पास हथिया घाट है। यहां गोमती नदी बहती है। गोमती से ही हरदोई और सीतापुर जनपद की सीमा विभाजित होती है। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पुल के नीचे गोमती नदी में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना बेनीगंज कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में कानूनगो रविंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए।
उधर, दूसरी ओर सीतापुर की मिश्रिख तहसील के राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंचे। सीतापुर की पुलिस शव को हरदोई सीमा में और बेनीगंज की पुलिस शव को सीतापुर जनपद की सीमा में बता रही थी। ग्रामीणों की मदद से शव हरदोई जनपद की तरफ घाट पर निकाला गया। बाद में नैमिष की पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बेनीगंज कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि जहां शव मिला था। वह सीतापुर जनपद में आता है। शव को लेकर विवाद नहीं था लेकिन राजस्व निरीक्षक से नाप कराकर स्थिति स्पष्ट करना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें