फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अराजकतत्वों ने मजार की दीवार गिराई, एक गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मजार की टूटी बाउंड्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले शाहाबाद कस्बा में ककरघटा मार्ग पर स्थित एक मजार की दीवार गिराकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कस्बे से तीन किलोमीटर की दूरी पर मतवाले पीर की मजार लोगों की आस्था का केंद्र है। अल्हापुर निवासी मसरूर भूरे मजार की देखभाल करते हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मोहल्ला दिलावरपुर निवासी सगीर अपने खेत पर गए थे। उन्होंने मजार के दक्षिण की ओर दीवार गिरी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

लोगों का कहना है कि मजार के आसपास दिन में चहल पहल रहती है लेकिन कमरा होने के बावजूद रात में कोई नहीं रहता है। इसी का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगड़ने के लिए अंजाम दिया है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि दीवार बनवा दी जाएगी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें