फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मंदिर में घुसकर शराबी ने किया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव में एक शराबी ने मंदिर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। मंदिर में पूजा कर रहे ग्रामीणों से अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चंदौली निवासी सुनील शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके घर के सामने मंदिर बना है। एक अक्तूबर को गांव निवासी फुन्नी शराब के नशे में मंदिर के घर घुस गया। उसने मंदिर के अंदर पूजा कर रही महिलाओं से अभद्रता की।
महिलाओं के विरोध करने पर घर से तमंचा लेकर आ गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को जान से मरने की धमकी दी। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें