फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बलिया से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे अमिताभ ठाकुर

विज्ञापन
फोटो-24- वार्ता करते पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर साथ में नूतन ठाकुर व विधिक सलाहकार दीपक कुमार - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अधिकार सेना के संस्थापक एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि वह बलिया से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही निकाय चुनाव में कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे।
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने पत्नी नूतन ठाकुर के साथ पिहानी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया। अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष विमलेश शर्मा, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव लड़ाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी करने और हर घर से लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें