फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फंदे पर लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी में रविवार दोपहर एक युवती का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोनहारा निवासी आयुषी (20) के ताऊ जगन्नाथ सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं। वह शहर के आवास विकास कालोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी।
इसके बाद से आयुषी ताऊ की देखभाल के लिए उनके पास रहती थी। रविवार दोपहर आयुषी का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

घटना की वजह के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैैं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें