फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के भरोसे पर अधिवक्ताओं ने वापस ली हड़ताल

विज्ञापन
बार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम छितरामऊ में जांच के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता किए जाने के मामले में मंगलवार को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी की ओर से भविष्य में और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई। बैठक में एसपी के आश्वासन का हवाला देकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम छितरामऊ में रविवार को थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुखराम सिंह और गांव निवासी अधिवक्ता अमित शर्मा के भाई रिंकू के बीच विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचे अधिवक्ता से भी अभद्रता हुई थी। इस पर सोमवार को बार एसोसिएशन ने बैठक कर हड़ताल कर दी थी। सोमवार को हड़ताल पर रहने के साथ ही मंगलवार को हड़ताल स्थगित रखने और एसपी से मुलाकात किए जाने का निर्णय लिया गया था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पीड़ित अधिवक्ता के साथ प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने अधिवक्ताओं केे बताया कि संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया जा चुका है। विभागीय जांच चल रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद मंगलवार दोपहर फिर से बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ता अमित शर्मा ने एसपी व बार एसोसिएशन के स्तर से हुई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। बार अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने अधिवक्ताओं के विचार सुनने के बाद हड़ताल समाप्त किए जाने की घोषणा की। बैठक का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान ने किया। इस दौरान आदर्श पांडेय, रामेंद्र सिंह तोमर, रामप्रताप सिंह पल्लू ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें