हरदोई। सवायजपुर तहसील में दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन और एसडीएम के बीच चल रही तकरार को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गईं हैं।
एसडीएम दीपक वर्मा ने एक पत्र भेजकर दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज सिंह व सवायजपुर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव को अपने एक-एक प्रतिनिधि के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक वार्ता के दौरान भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू भी मौजूद रहेेंगे। दरअसल, दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन पिछले लगभग एक माह से एसडीएम की कार्यप्रणाली पर आपत्ति करने के साथ ही हड़ताल पर है। हालांकि बीते मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने एसडीएम दीपक वर्मा को क्लीन चिट दे दी थी। (संवाद)