फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मालगाड़ी की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
फोटो-13- मृतक नीरज राठौर उर्फ सोनू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में दौलतपुर गंगादास के पास लखनऊ-दिल्ली अप लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए अधिवक्ता की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी नीरज उर्फ सोनू राठौर (30) अधिवक्ता थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह वह दवा बनाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे खड़े जड़ी-बूटी के कुछ पौधे लेने गए थे।
इस दौरान दौलतपुर गंगादास गांव के पास पोल संख्या 1207 के पास अप लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी में अधिवक्ता की जेब से मोबाइल मिला।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

28 नवंबर को होनी थी शादी
मृतक अधिवक्ता के पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटे की शादी तय हो चुकी थी। 28 नवंबर को बेटे की बरात जानी थी। इससे पहले बेटे की मौत हो गई। यह कहते हुए पिता बदहवास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें