फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला महतवाना पचकोरा निवासी अच्छन (65) मंगलवार को साथी जान मोहम्मद के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में रहीमाबाद के पास सड़क पर मवेशी आने से बाइक टकरा गई थी। हादसे में अच्छन गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि जान मोहम्मद के मामूली चोटें आईं थी। परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार की देर शाम अच्छन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में तीन बेटे व एक बेटी है। घटना से परिजन मेें कोहराम मचा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें