फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की शादी में चाचा की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मितमितपुर में जयमाल स्टेज पर भतीजी को आशीर्वाद देकर नीचे उतर रहे चाचा को टेंट हाउस का पोल छूने से करंट लग गया। परिजन उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जल्दी-जल्दी दुल्हन की विदा करा दी गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मितमितपुर निवासी श्याम बाबू खेती करते थे। मंगलवार को उनके भाई सतीश की बेटी गुड़िया की शादी गांव में ही थी। जयमाल के लिए स्टेज बनाई गई थी और पूरे परिसर में टेंट लगा था।
आधी रात के बाद लगभग दो बजे जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान श्याम बाबू अपनी भतीजी गुड़िया को आशीर्वाद देने जयमाल स्टेज पर गया। इसके बाद स्टेज से नीचे उतरते समय उसने टेंट हाउस के पाइप का सहारा लिया तो उसे करंट लग गया। चीखने पर परिजन उसकी तरफ दौड़े और गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शीला, तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें