फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा के हथौड़ा गांव के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेर निवासी सर्वेश (35) शनिवार की शाम बेटी अनिका (4) व बहनोई प्रवीण (35) निवासी ग्राम इस्लामगंज थाना जलालाबाद शाहजहांपुर के साथ बाइक से पचदेवरा निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में पाली पचदेवरा मार्ग पर हथौड़ा गांव के पास सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश उसकी बेटी अनिका व बहनोई प्रवीण, तीनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक अनिका की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें