फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा में आई वृद्धा की तबीयत बिगडने के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चौरासी कोसीय परिक्रमा में आई महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने और उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के रेऊसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरियापुरवा निवासी लखना देवी (65) पिछले कई वर्ष से चौरासी कोसीय परिक्रमा में शामिल होने आती थीं। गत वर्ष वह पति रामलखन के साथ आई थी, लेकिन परिक्रमा पूरी होने के कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया था। इस बार लखना अकेले ही परिक्रमा में आईं थीं। बुधवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की मदद से कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां देर रात उपचार के दौरान लखना की मौत हो गई। घटना की जानकारी उसका भतीजा अमरेश कोथावां पहुंचा और पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें