हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव में घरेलू कलह से परेशान युवक ने शनिवार रात कमरे में अंगोछे का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ककरा गांव निवासी गोविंद (20) का शव शनिवार रात कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी राधा ने शव लटका देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों के मुताबिक छह माह पहले गोविंद की शादी हुई थी।
शादी के बाद से घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होत रहता था। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना में घरेलू कलह की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।