फोटो-30- चोरी के बाद घर में खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : HARDOI
हरियावां। थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव में देर रात एक युवक ने किसान के घर से 10 हजार नकद और जेवर पार कर दिए। गृहस्वामिनी के चिल्लाने पर वह तमंचा तानकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव भदेउरा निवासी संगीता ने बताया कि मंगलवार रात वह छत पर सो रही थी। देर रात गांव का जावेद उसके घर में घुस आया। आहट मिलने पर वह छत से उतरकर नीचे पहुंची, तो कमरे का गेट खुला मिला।
वह कमरे के अंदर पहुंची, तो युवक अलमारी से 10 हजार रुपये व दो जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी चुराकर भागने का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचाया, तो वह तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
उसके भागने के बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और चली गई।
सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ केके यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।