माधौगंज। गैंगस्टर में वांछित 25 हजार के इनामी को माधौगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसओ सुव्रत नारायण तिवारी ने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव निवासी लल्ला उर्फ मुकद्दर गो तस्कर है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से सूचना मिली कि वह तापनौर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है।
जिस पर घेराबंदी करके उसे ढिबरी पुल से गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि उसके खिलाफ मल्लावां थाने में पशु क्रूरता अधिनियम समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।