फोटो-24- केंद्र के बाहर फेंके गए लैपटॉप
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। कौशल विकास योजना के तहत संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से चोरी हुए 27 लैपटॉप में नौ केंद्र के बाहर झाड़ियों में पड़े पाए गए। पुलिस ने पड़े पाए गए लैपटॉप कब्जे में लिए हैं।
उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ निवासी अभिषेक गुप्ता का कस्बे के मोहल्ला छत्ताटोला स्थित सोबरन लाल इंटर कॉलेज भवन में कौशल विकास केंद्र है। इल केंद्र में 27 लैपटॉप लगे थे। बुधवार रात कमरे का ताला तोड़कर इसमें रखे लैपटॉप चोरी हो गए थे। सुबह जब वह केंद्र पर पहुंचे तब उनको घटना की जानकारी हुई।
केंद्र संचालक ने मोहल्ला भगवंतनगर निवासी अनुज कुमार के खिलाफ चोरी करने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की घटना के पांचवें दिन सोमवार को नौ लैपटॉप केंद्र के बाहर झाड़ियों में पड़े पाए गए।
लैपटॉप पड़े देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पड़े पाए गए लैपटॉपों को कब्जे में लिया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा का प्रयास किया जा रहा है।