फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। लखनऊ मार्ग पर कछौना से आगे धर्म कांटा के पास आवारा मवेशी से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बाइक सवार फर्रुखाबाद के लकूला गांव निवासी अमित (30) अपने रिश्तेदार राजा बाबू (35) निवासी सांडी व अजय (25) निवासी कन्नौज के साथ बाइक से संडीला के गांव नटपुरवा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।
कछौना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर धर्म कांटा के सामने आवारा मवेशी अचानक सामने आ गया। बाइक सवार उससे टकरा कर सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक चालक अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा बाबू व अजय घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बारे में दूसरी बाइक से आ रहे साथी विजय ने बताया कि सभी लोग नटपुरवा के रोहन के यहां रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे का शिकार हुई बाइक पर तीन लोग थे। जबकि पीछे चल रही उसकी बाइक पर वह और एक साथी सवार था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें