फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Fri, 10 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेंहदर कला मेें गुरुवार को गोली लगने से हुई प्रेमी युगल की मौत के बादी शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


सीतापुर के राजपुर मोहाली निवासी छोटे लाल मिश्रा के पुत्र अमित मिश्रा ने करीब ढाई साल पहले बेंहदर कला गांव के संतोष महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह जगदंबिका प्रसाद के भाई देवीशरण के मकान में किराए पर रहने लगा।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यहां रहने के दौरान अमित और जगदंबिका की बेटी शीलू के बीच नजदीकियां बढी। परिवार के लोगों ने दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो पिछले साल अमित को मकान से निकाल दिया। इस पर अमित ने देवीशरण के मकान से थोड़ी दूर पर दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा।
विज्ञापन


इस बीच दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। इसी बीच शीलू की शादी लखनऊ निवासी युवक से तय कर दी गई। शाति की तिथि नजदीक आने पर परिवार में तैयारियां शुरू हो गई। शादी के कार्ड भी छप कर आ गए थे।

गुरुवार को देवीशरण के बेटे अनुराग के छोटे बेटे का हार्निया का आपरेशन हुआ जिसमें परिवार के लोग संडीला बालामऊ मुख्य मार्ग स्थित दूसरे घर में गए हुए थे। घर पर जगदंबिूका की बहन कुसुमा देवी और शीलू ही थीं। गोली चलने की आवाज आने पर कुसुमा ने शोर मचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें