फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदली

Thu, 18 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दोनोें परिवार में खुशियों का माहौल का मातम में बदल दिया। हादस में दूल्हे के भाई की मौत हो गई। इसके अलावा चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की जान चली गई। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम को राममिलन के छोटे भाई छबीले की शहाबुद्दीनपुर बारात जानी थी। इसलिए घर में बारात की तैयारी चल रही थी। बारात का सामान खरीदने ही वह शहर आया था। वहां से वह वापस जा रहा था। राममिलन की मौत से घर में छायी खुशियां मातम में बदल गईं।

परिजन व बाराती जिला अस्पताल पहुंचे। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। राममिलन के एक पुत्र और एक पुत्री है। देर शाम उसका शव गांव पहुंचा। वहीं बारात की तैयारियां धरी रह गईं। इधर, सुमित अपनी चचेरी बहन प्रिया की बड़ी बहन की शादी में शामिल होने आया था। परिवारी जनों ने बताया कि उसके पिता मुंबई में निजी व्यवसाय करते है। वह उन्हीं के साथ रहता था। वहीं से शादी में शामिल होने आया था। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें