फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रच गया इतिहास : हंसमती बनीं कछौना की कोतवाल

विज्ञापन
कछौना कोतवाल हंसमती। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत अनूठी पहल कर जिले में पहली बार महिला कोतवाल की तैनाती की है। संडीला कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात हंसमती को कछौना का कोतवाल बनाया गया है। जबकि कछौना में कोतवाल रहे अमरजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 24 थाने, कोतवाली हैं। इसके अलावा एक महिला थाना भी है। महिला थाने में महिला निरीक्षक या उपनिरीक्षक को ही प्रभारी बनाया जाता है। इस बार एसपी अनुराग वत्स ने अनूठी पहल कर संडीला कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात हंसमती को कछौना का कोतवाल बनाया है। एसपी ने बताया कि पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इससे पहले जनपद में महिला कोतवाल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि समानता के दौर में सभी को मौका मिलना चाहिए।
बुधवार को एसपी का आदेश जारी होते ही हंसमती ने कछौना कोतवाल का प्रभार संभाल लिया। एसपी ने बताया कि हंसमती ने विवेचनाओं के निस्तारण में अच्छा कार्य किया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह को कछौना का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। कछौना में तैनात रहे अमरजीत सिंह को लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें