फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने घर में फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम अनुआ निवासी एक मजदूर ने रविवार शाम घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनुआ निवासी मनसुख (28) ने रविवार शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि मनसुख चार भाइयों में सबसे बड़ा था, वह अविवाहित था। मनसुख खेती के साथ मजदूरी करके परिवार के पालन पोषण में परिजनों का सहयोग करता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मनसुख शराब पीने का आदी था। रविवार को भी वह शराब के नशे में था, उसने फांसी क्यों लगाई। परिजनों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके।
एसओ विवेक मौर्या ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें