फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे हाथों की कड़ी मेहनत ने पहली बार तराशी हमारी हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बावन विकास खंड के तत्योरा गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चे हरदोई जिले के बारे में जानकारी जुटाते हुए हस्तलिखित पुस्तक तैयार करने में जुटे हैं। राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षिका के निर्देशन में तैयार हो रही हमारी हरदोई पत्रिका के लिए बड़े अधिकारियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया है। उत्तराखंड के दीवार पत्रिका के माड्यूल को अपनाने के बाद इस विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने अपने स्तर पर ये प्रयास किया है।
विज्ञापन

विद्यालय की सहायक अध्यापिका शबीना खान ने बताया कि बच्चों की अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, रोचकता, उनके विचार व भाषायी कौशल को बढ़ावा देने के लिए दीवार पत्रिका तैयार की जाती है। ये उत्तराखंड के विद्यालयों में ज्यादा प्रचलित है। जिसमें बच्चों के नोट्स दीवार पर चस्पा किए जाते हैं।
शबीना ने कहा कि हमारे मन में कुछ अलग करने का विचार आया तो तय हुआ कि इन नोट्स को किताब की शक्ल दी जाए। बच्चों के हाथों से तैयार होने वाले इन नोट्स को बाइंड कराकर एक हस्तलिखित किताब का रूप देकर लाइब्रेरी में रखा जाएगा। जो आने वाले पीढ़ी को भी हरदोई के बारे में जानकारी देती रहेगी। ये अकेला विद्यालय है, जहां पत्रिका व मॉड्यूल पर काम हुआ।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में इसे बच्चों के नाम से ही सुरक्षित रखा जाएगा। इस पत्रिका में जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक, ऐतिहासिक व अन्य प्रमुख स्थलों की जानकारी शामिल की जाएगी। इसे हमारी हरदोई का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में ही नहीं सूबे में परिषदीय विद्यालय का इस तरह का पहला प्रयास होगा। जिला स्तर से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
शहर निवासी नसीम खान की पुत्री शबीना को इससे पहले कॉमिक्स तैयार करने के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दीवार पत्रिका की प्रेरणा खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस से भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें