फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थामा हाथ, रहेंगे जीवन भर साथ

Sun, 03 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को गाजे बाजे स्रह्य साथ शहनाई गूंजी और 46 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इनमें मुसलिम समुदाय के 4 जोड़ों का निकाह और हिंदू समुदाय के 42 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा सहित अन्य अतिथियों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियाें ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि द्वारा ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक पूर्व आईएएस अमिय कृष्ण चतुर्वेदी नवदंपतियों को आशीष देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सामूहिक विवाह समारोह आयोजन की निरंतरता बनी हुई है। इसे जारी रखा जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह के लिए गांधी भवन से वर पक्ष के लोग बारात लेकर दूल्हों के साथ गाजे बाजे के साथ विवाह स्थल घंटाघर परिसर आए।
विज्ञापन


यहां वधू पक्ष के लोगों द्वारा बारातियों एवं दूल्हों का स्वागत किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद सभी जोड़ों को उनके धर्म की रीति नीति के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से ट्रस्ट द्वारा गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कराने को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश बाजपेयी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आने का आभार जताया। उधर, सामूहिक विवाह में गायत्री परिवार की ओर से विशेष भूमिका निभा रहे कवि अतुल कपूर ने कविताओं के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया और नवदंपतियों के सुखमय भविष्य की कामना की।

उन्हाेंने विवाह बंधन के महत्व और पति-पत्नी के बीच सात वचनों को लेकर प्रकाश डाला। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ होने के बाद करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। गायत्री परिवार की ओर से सहयोगियों ने विशिष्ट पूजन कराया गया।

वर-वधुओं के लिए पवित्र मंत्र पढ़े गए, जबकि मुसलिम समुदाय के जोड़ों के निकाह समाजसेवी एवं ट्रस्टी फखरूल इस्लाम की अगुवाई में शहर काजी द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीएम रमेश मिश्र, एसपी उमेश सिंह, एएसपी बीसी दुबे, फखरूल इस्लाम, अतुल कपूर, आलोक श्रीवास्तव सहित ट्रस्ट से जुडे़ लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें