फोटो- 1 - एसपी से मिलने से पहले ज्ञापन की जानकारी देते सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा कार्यकर्ता पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग सपा जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से की है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को दिए ज्ञापन में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीन मार्च को सपा कार्यकर्ता हरिनाम यादव पर बिलग्राम चुंगी के निकट सूरज राठौर, राजाराम राठौर आदि ने हमला कर दिया था। पूरे मामले की रिपोर्ट जानलेवा हमला, बलवा आदि की धाराओं में दर्ज की गई थी। आरोप है कि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही चार्जशीट दाखिल की गई।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, रहमत अली मोनू, अमित सिंह मीतू, नीरज अवस्थी, सईद अहमद, परवेश श्रीवास्तव, डीडी वर्मा, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।