फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माधौगंज मल्लावां में बरसे ओले, बाकी जगह पानी

विज्ञापन
फोटो- 41- माधौगंज में ओलावृ​ष्टि के दौरान सड़क पर बिछे ओले। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के कई रंग बुधवार को जिले में देखने को मिले। दिन में धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम होते होते कई ग्रामीण इलाकों में बारिश हो गई, तो माधौगंज और मल्लावां में आधा घंटे तक ओले बरसे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बादलों के बीच से सूरज ने झांकने की कोशिश की, लेकिन हवाओं के आगे धूप बेअसर रही। शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम फिर से पूरी तरह बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। एक बार तो बारिश के आसार बने लेकिन छिटपुट बारिश ही हो सकी। जबकि, इसी बीच मल्लावां व माधौगंज कस्बे समेत ग्रामीण अंचलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई।
देखते ही देखते सड़कों और खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। बेमौसम हो रही इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। सरसों और गेंहू की फसलों के लिए यह मौसम काफी घातक माना जा रहा है। जिसमें किसानों की चिंता काफी बढ़ा दी है। दिन भर चली सर्द हवाएं शाम को और तेज हो गई। इससे लोगों को रात में ठिठुरन का अहसास भी हुआ। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते मंगलवार की रात को सात मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें