फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को भारी नुकसान

Sun, 03 Mar 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे जहां एक बार फिर सर्दी वापस आ गई, वहीं ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसलें पलट गई हैं। वहीं बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम में अचानक बदलाव आया है। शनिवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार को नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शनिवार की रात फिर बारिश शुरू हो गई और सुबह बारिश के साथ जिले में कई स्थानों पर ओले गिरे। तेज हवा चलने के साथ बारिश और ओले के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार को 12.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही छह किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहीं। रविवार को अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

खेत में जमा पानी निकालने का करें प्रयास
कृषि वैज्ञानिक मुकेश सिंह ने बताया कि बारिश व ओेले पड़ने से सभी फसलों को नुकसान हुआ है। फलियों के टूटने से उपज पर असर पड़ेगा। सब्जियों की फसल को भी ओलों से नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि जो फसल पलटी है, किसान उस खेत में भरे पानी को बाहर निकाल दें। इससे तना मजबूत होने पर कुछ फसल खड़ी हो सकती है।
रात से सुबह तक बारिश होती रही

पिहानी/पाली/माधौगंज। पिहानी में रविवार को रात से सुबह तक बारिश होती रही। दिन में पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे पिहानी, शाहपुर सौदान, देहलिया, रामपुर, जहानीखेड़ा, पंडरवा क़िला, कोटरा, शहादत नगर आदि स्थानों पर फसल क्षतिग्रस्त हो गई। पाली में रविवार को बारिश से गेहूं, सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। माधौगंज में किसान संजीव कुमार, पृथ्वी, परशुराम, ननहक्के, कमल सिंह ने बताया कि हवा चलने से फसल गिर जाने से नुकसान हुआ।
सरसों व आलू की फसल को नुकसान
मल्लावां/हरियावां। मल्लावां में रविवार की दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही है। किसान कैलाश, विजय राजेश, श्रवण ने बताया कि मसूर, चना, अरहर, आलू और गेहूं के साथ खेतों में सरसों की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। हरियावां में बारिश व ओले गिरने से फसल को नुकसान हुआ। अरुआ, भीठी, विलहरी, मदरावा, गाड़ीपुरवा, हरियावां, गदाईपुर आदि गांव में फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा।
गिर गई गेहूं की फसल

शाहाबाद/ सांडी/बघौली। शाहाबाद में नगर व उधरनपुर, जटपुरा, भूडा आदि गांवों में आधा घंटा के अंतराल में दो बार ओले गिरे। उधरनपुर के ओम प्रकाश त्रिवेदी, सुनील मिश्रा, लक्ष्मी चरण सक्सेना, देवी चरण सक्सेना, ऋषी मिश्रा सुमन त्रिवेदी ने बताया कि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
सांडी में बारिश से ग्राम आदमपुर, वेहटी चिराग पुर, बघराई, नयागंवा, चचरापुर, जजवासी, अमलौखा, बखरिया आदि कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ। बघौली में अहिरोरी, विक्टोरियागंज, गोपार, लोधी, महरी, कटका, सुन्नी आदि गांवों में गेहूं की फसल गिर गई। बारिश के कारण आम के बौर में फफूंदी लगने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें