फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिम संचालक युवाओं को गोमांस खाने की देता सलाह, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में एक जिम संचालक बीते तीन साल से युवाओं को डाइट में गोमांस खाने की सलाह दे रहा है। इसके लिए उसने बाकायदा एक डाइट चार्ट बनाया है। इसमें अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन के साथ बीफ स्टिक को डाइट में शामिल कर रखा था। जिम ट्रेनर द्वारा डाइट में गोमांस खाने की सलाह का मामला व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने से खलबली मच गई। भाजपा नगर अध्यक्ष व सभासद महेंद्र सोनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के किला मोहल्ला मार्केट में तीन साल से हंक नाम से एक जिम चल रही है। जिम संचालक और ट्रेनर समद ने वाट्सएप ग्रुप में एक डाइट चार्ट बनाया। इसमें ट्रेनर समद ने पोषक आहार के साथ बीफ स्टिक खाने की भी सलाह दी। जुड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि जिम के बहुत से सदस्य ट्रेनर की सलाह मानते हुए बीते तीन साल से डाइट चार्ट के हिसाब से आहार ले रहे थे। इसमें गोमांस का सेवन भी शामिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष व सभासद महेंद्र सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिम को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें