फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खोदाई के दौरान मिले अष्टधातु के सिक्के, पुलिस ने कब्जे मे लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के महमूदपूर लालता गांव में गुरुवार को पानी वाली टंकी की खोदाई के दौरान मजदूर को पुराने सिक्के मिले हैं। पुलिस ने मजदूर से 20 सिक्के बरामद किए। सभी सिक्के जांच के लिए पुरातत्व संग्रहालय भेजे गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर लालता गांव निवासी गुड्डू के घर के बगल में पानी वाली टंकी का निर्माण हो रहा है। गुरुवार को पानी वाली नाली की खोदाई के दौरान गुड्डू को कुछ अष्टधातु के सिक्के मिले थे। गुड्डू ने चोरी से कुछ सिक्के दिवारी गांव में एक युवक करे बेचे थे। जानकारी होते ही पुलिस गांव पहुंच कर सिक्के बरामद किए।
कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि खोदाई के दौरान गुड्डू से 20 तांबे जैसे धातु के सिक्के बरामद हुए। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। इनको पुरातत्व संग्रहालय लखनऊ भेजा जाएगा, जहां से मालूम चलेगा यह सिक्के किस धातु के हैं और किस काल के हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सिक्कों पर किसी का चित्र नहीं है। सिक्के प्राचीन काल के माने जा रहे हैं। सिक्कों पर सन या ईसवी भी अंकित नहीं है। फारसी में कुछ लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें