फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चित्रकला में गुलफाम, माही व अनामिका ने पाए पुरस्कार

Sat, 03 Feb 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर शुक्रवार को सांडी पक्षी विहार में वन विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। लोगों को दलदली भूमि की उपयोगिता की जानकारी दी गई। यहां पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में गुलफाम, माही और अनामिका ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विश्व आर्द्रता दिवस पर सांडी पक्षी विहार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही लोग एकत्र हुए। सांडी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुख्य अतिथि रामजी गुप्ता ने भी प्रतिभाग किया। पक्षी विहार में प्रभात फेरी और जागरुकता रैली निकालकर लोगों को दलदली भूमि के साथ ही इसमें होने वाली प्राकृतिक वनस्पतियों, पेड़-पौधों और प्रवासी पक्षियों की जानकारी व महत्व बताया गया। प्राकृतिक वनस्पतियों और दलदली भूमि के संरक्षण का डीएफओ शशिकांत अमरेश ने सभी को संकल्प दिलाया।
प्रभागीय निदेशक ने बताया कि आर्द्र भूमि का होना बहुत जरूरी है। इसमें प्राकृतिक रूप से मानव जीवन के उपयोगी वनस्पतियां स्वयं से उगती हैं। उधर, चित्रकला प्रतियोगिता में हरदोई के बाल विद्या मंदिर स्कूल के गुलफाम को प्रथम, सथरा के जूनियर हाईस्कूल की माही को द्वितीय और अनामिका को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उप प्रभागीय निदेशक अर्चना रावत, वैभव त्रिपाठी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें