फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, फायरिंग

Sun, 29 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व गोलियां चली। इससे दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बड़ा गांव निवासी गिरजा शंकर का गांव निवासी हरी बाबू आदि से 10 वर्ष से जमीनी विवाद चल रहा है। जमीन पर हरी बाबू का कब्जा था। जिस पर गिरता शंकर ने गेहूं की फसल बो दी थी। रविवार को फसल हरी बाबू कटवा रहे थे।

जिस पर दोनों पक्षोें में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। इससे एक पक्ष के कुलदीप व संजीव (30) पुत्र छोटे लाल, छोटे लाल (50) और दूसरे पक्ष के अखिलेश (45) पुत्र रामरूप, हरी बाबू (50), सुधीर (22) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पड़ोस में फसल काट रहा गांव निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र रामवीर पहुंचा तो गोली उसको लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें