ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त द्वारा जिले में चालू
वित्तीय वर्ष मेें 62,089 लाख के ऋण बांटे जाएंगे। इसके लिए बैंक द्वारा
जिले में कार्यरत सभी 62 शाखाओं के प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
बैंक
के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक का सीडी रेसियो 54
प्रतिशत है, जिसे मानक के अनुसार 60 प्रतिशत लाने का प्रयास किया जाएगा।
कृषि क्षेत्र में प्राथमिकता पर ऋण वितरण किया जाएगा।
एक रेस्टोरेंट में
आयोजित कार्यक्रम में बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों को
विकास की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए ऋण अदायगी के लिए विशेष सुविधा
बैैंक द्वारा दी जा रही है। इसके तहत बैंक से कृषि ऋण की अदायगी लंबी अवधि व
किस्तों मेें करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही खरीफ की
फसलों के लिए बढ़ी हुई ऋण सीमा के अंतर्गत नए ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए बैंक द्वारा सभी ऋणधारक किसानों को पत्र भेजे गए हैं। कहा कि जिले
में जल्द ही कई नई बैंक शाखाएं और एटीएम केंद्र खोलने के प्रयास किए जा
रहे हैं।
इस मौके पर बैंक अधिकारी आनंद तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कालरा
आदि मौजूद थे। आरएम द्वारा बैंक के वकीलों आदि को सम्मानित भी किया गया।