फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पाने का मौका मिला है। पंचायतीराज विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए हमारी पंचायत पर पोर्टल खोल दिया है। ग्राम पंचायतों को आवेदन भरते समय ऑनलाइन ही 100 सवालों का जवाब देना होगा। जवाब के साक्ष्य के तौर पर अभिलेख भी लगाने होंगे।
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाली ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित है। पंचायतीराज विभाग के माध्यम से पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में लिए जाने वाले आवेदन में अब तक कराए गए कार्यों के आधार पर अंकों का निर्धारण किया जाता है। पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार ने पोर्टल पर आवेदन लिए जाने के संबंध में सभी जिलों के अधिकारियों को पत्र भी भेजा है।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में 100 सवालों के जवाब भी देने होते हैं। इसमें महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और हरित, पानी की उपलब्धता, बाल मैत्री, स्वस्थ गांव, गरीबी मुक्त गांव, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पात्र लाभार्थियों की स्थिति, हेल्पलाइन, टीकाकरण, जनसेवा केंद्र की स्थापना और आमदनी, आश्रय स्थल और पंचायत की आमदनी आदि बिंदुओं पर पंचायतों का मूल्यांकन किया जाता है। चयनित ग्राम पंचायतों काे मिले अंकों के आधार पर श्रेणीकरण करते हुए तीन से 12 लाख रुपये तक प्रोत्साहन के रूप में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें