फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 लाख रुपये से कराया जाएगा डही पुलिया का निर्माण

विज्ञापन
फोटो- 30- डही मार्ग पर स्थित इस पुलिया की जगह होगा नवनिर्माण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अहिरोरी विकास खंड के ग्राम डही व इसके आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। डही मार्ग पर स्थित दुर्दशाग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कराने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। 51 लाख रुपये खर्च कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई-सीतापुर मार्ग से डही के लिए संपर्क मार्ग जाता है। ये मार्ग आगे बड़ी संख्या में गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग पर एक स्थान पर लगभग 10 मीटर लंबी पुलिया बनी है। काफी पुरानी हो चुकी इस पुलिया का निर्माण कराने की मांग कई साल से की जा रही थी। अब शासन ने इस स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधीन आने वाले इस मार्ग पर स्थित पुलिया का निर्माण 51 लाख 6 हजार रुपये से कराया जाएगा। पुलिया का निर्माण होने से बरसात के समय स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। अधिशासी अभियंता वीके चौधरी ने बताया कि पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। निविदा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें