फोटो-1-जीआईसी में दीक्षा ऐप लोड करतीं शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। चौथे दिन गुरुवार को भी जीआईसी में ज्वाइन करने वाली शिक्षिकाओं की लंबी लाइन देखने को मिली। इस दौरान नवनियुक्त शिक्षिकाओं को दीक्षा ऐप की जानकारी दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शासन ने 36590 शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग के बाद 1714 को नियुक्ति पूर्व में ही दे दिए गए। उनके द्वारा जीआईसी में योगदान आख्या दी जा रही है। डायट में शेष रह गए अभ्यर्थियों की बुधवार से शुरू हुई काउंसलिंग दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। (संवाद)