फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो घरों से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के कसहिया मजरा भटपुर में सोमवार रात दो किसानों के मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कसहिया निवासी कृष्ण कुमार दीक्षित खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह आंगन में पत्नी और बच्चों के साथ सोए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर अंदर आ गए। कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्सों को उठा ले गए। मकान के पीछे चोरों ने बक्सों की कुंडी तोड़कर दो लाख रुपये, तीन मंगल सूत्र सोने की दो चेन, एक जोड़ी बाला, टप्स, चांदी की छह जोड़ी पायल, बिछिया और लाइसेंसी बंदूक के 100 कारतूस व कपड़े चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही श्रीशंकर के घर से जेवर व नकदी उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें