फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे चालक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा में किराये की दुकान पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे चालक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव गांव ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी आशाराम जहानीखेड़ा में किराये की दुकान में शीतल पेय पदार्थ बेचने का काम करता है। उनका पुत्र नीरज (30) जहानीखेड़ा में ही ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार की शाम वह दुकान पर ही ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही नीरज की मौत हो गई। परिजन शव को हाजीपुर गांव उठा ले गए। नीरज की शादी दो साल पहले लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहमद नगर निवासी युवती से हुआ था। शादी के बाद से ही गृह कलह के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी और तब से वह मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन

कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं आई। जब पता चला तब तक परिजन अंतिम संस्कार कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें