हरदोई। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को लेखाशास्त्र विषय में अच्छे अंक लाने के लिए न्यूमेरिकल के साथ ही थ्योरी का अभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थियों को लेखाशास्त्र विषय के प्रश्न पत्र के चारों भागों पर विशेष ध्यान चाहिए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को अभी से महत्वपूर्ण सवालों के जवाब याद किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। कक्षा 12 के लेखाशास्त्र विषय के विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए न्यूमेरिकल पर विशेष ध्यान देना है साथ ही थ्योरी के सवालों के जवाबाें का भी अभ्यास करना चाहिए।
लेखाशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र चार भागों में होता है। एक से दस नंबर तक प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं। 11-20 नंबर तक प्रश्न अति लघु उत्तरीय होते हैं। लेखाशास्त्र विषय में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थी प्रश्न पत्र के सभी चारों खंडों के सवालों को याद करें। इसके लिए विद्यार्थियों को पिछली परीक्षा के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थियों न्यूमेरिकल के अभ्यास में सावधानी बरतें। थ्योरी के अध्ययन में लिख-लिखकर अभ्यास करें। लिखकर अभ्यास करने से जवाब आसानी से याद हो जाते हैं। लेखाशास्त्र में साझेदारी, अंश, ऋण पत्र, कंपनी के अंतिम खाता आदि का भी अभ्यास करना चाहिए।
-
वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अजेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, लेखाशास्त्र विषय में विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए न्यूमेरिकल को बार-बार हल करने का अभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र के सभी चारों भागों के जवाब दिए जाने के लिए थ्योरी भी याद करनी चाहिए। विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए नियमित दिनचर्या तय करनी चाहिए। खान-पान और योग और नींद आदि का भी ध्यान रखना चाहिए।